भारत में मुस्लिम जनसंख्या कितनी है, जानकर आप यकीन नहीं करेंगे
दोस्तो, भारत पूरी दुनिया में एक ऐसा देश है जहां लगभग सभी धर्मों के लोग निवास करते हैं। भारत में हमेशा से ही हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की एकता को देखा जा सकता है। भारत में सर्वाधिक हिंदू धर्म को मानने वाले लोग निवास करते हैं। फिर दूसरे नंबर पर इस्लाम धर्म के लोग आते हैं।भारत एक ऐसा शांतिप्रिय देश है, जहां पर सब धर्मों के लोग मिलजुल कर और भाईचारे के साथ रहते हैं। यहां के संविधान में किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाता। सब धर्मों के लिए एक समान कानून व अधिकार दिए गए हैं। सभी लोगों को अपने-अपने धर्म को मनाने की पूर्ण स्वतंत्रता है। किसी भी धर्म के साथ जबरदस्ती दूसरा धर्म अपनाने के लिए मजबूर नहीं किया जाता। सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के धर्मों का आदर करते हैं। यही इस देश की विशेषता है जो इसे अन्य देशों से अलग बनाती है।
आप लोग यह तो जानते ही हैं की जनसंख्या के लिहाज से भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत की सम्पूर्ण जनसंख्या में सबसे ज्यादा हिंदू धर्म को मानने वाले लोग हैं। लेकिन आज हम आपको भारत के मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या के बारे में बताने जा रहे हैं।
भारत का मुस्लिम समुदाय पूरी दुनिया के बहुत सारे देशों के मुसलमानों से कहीं ज्यादा शांतिप्रिय और अच्छे माने जाते हैं। भारत में रहने वाले मुस्लिम लोग देशभक्त व सच्चे माने जाते हैं। भारत में मुस्लिम जनसंख्या लगभग 25 करोड़ हैं। जबकि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में लगभग 20 करोड़ मुस्लिम जनसंख्या है। भारत में मुसलमानों की जनसंख्या पाकिस्तान से ज्यादा है जो भारत की ताकत को दर्शाती है। और काबिले तारीफ भी है। भारत में रहने वाले हर धर्म के लोग अपने आपको सबसे पहले भारतवासी मानते हैं। जो हमारे देश के लिए गर्व की बात है।




Comments
Post a Comment