लगातार सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले ऐक्टर, नंबर 1 का रिकॉर्ड तोड़ना है मुश्किल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के इतिहास में कई हिट फिल्में आई हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने लगातार सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन चार कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने लगातार सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी हैं।

4. अक्षय कुमार
                   
अक्षय कुमार के करियर की ज्यादातर फिल्में बॉलीवुड इंडस्ट्री में फ्लॉप रही हैं। लेकिन 2015 के बाद अक्षय कुमार ने 9 सोलो हिट फिल्में दी हैं। हालांकि अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन औसत रही लेकिन फ्लॉप नहीं रही थी।

3. सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े मेगास्टार हैं। वर्तमान में कोई और स्टार नहीं है जो सलमान खान को टक्कर दे सके। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान ने 2010 से 2016 तक दबंग फिल्म से 10 सोलो हिट फिल्में दी हैं। वर्ष 2016 में सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट ने विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इसके अलावा, सलमान की 2014 की फिल्म जय हो औसत थी।

2. राजेश खन्ना

राजेश खन्ना अपने समय के सबसे बड़े सुपरस्टार अभिनेता रहे हैं। राजेश खन्ना ने 1969 से 1972 तक तीन वर्षों में 15 सोलो हिट फिल्में दी हैं। आज भी कम समय में लगातार 15 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड भी अभीतक राजेश खन्ना के नाम ही है।

1. दिलीप कुमार

दिलीप कुमार के पास बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सोलो फ़िल्म हिट देने का रिकॉर्ड है। 1947 से 1953 तक, दिलीप कुमार ने 16 लगातार सोलो हिट फिल्में दीं। दिलीप कुमार का रिकॉर्ड तोड़ना बहुत मुश्किल है। सलमान खान और अक्षय कुमार इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए, लेकिन इसे तोड़ नहीं पाए।

Comments